घर में काम दिलाने के बहाने बुलाया, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई...फिर चलती ऑटो में महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Apr, 2026 12:26 PM

woman gang raped in auto rickshaw after being given spiked cold drink

नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर चलती ऑटो-रिक्शा में वारदात को अंजाम दिया।

Bihar Crime : बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला को घर में काम दिलाने के बहाने बुलाकर तीन दरिंदों ने नशीला पदार्थ पिलाया और फिर चलती ऑटो-रिक्शा में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीनों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। 

नौकरी के बहाने बिछाया जाल 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता बेउर जेल के पास कुक का काम करती है। मुख्य आरोपी रमेश चौधरी ने उसे घर में काम वाली बाई की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे लाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा भेजा। विश्वास में आकर महिला पुनपुन पहुंची, जहां रात 9 से 10 बजे के बीच पुनपुन घाट के पास आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। 

ऑटो-रिक्शा में गैंगरेप और फरार आरोपी 

इसके बाद रमेश चौधरी ने अपने दो साथियों, कुंदन कुमार उर्फ कुणाल और सागर कुमार उर्फ सरदार के साथ मिलकर ऑटो के अंदर ही सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन (112) पर कॉल कर पुलिस को आपबीती सुनाई। 

पुलिस की कार्रवाई 

पुनपुन थाना की एसएचओ (SHO) बेबी कुमारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिलते ही अलावलपुर गांव में पुलिस टीम भेजी गई। पुलिस ने आरोपी रमेश चौधरी, कुंदन कुमार और सागर कुमार गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ऑटो-रिक्शा चालक की तलाश में छापेमारी जारी है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़िता को मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!