झारखंड में सामने आए कोरोना के 358 नए मामले, ठीक हुए 726 मरीज, संक्रमण से 6 लोगों की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 Jun, 2021 10:50 AM

358 new cases of corona surfaced in jharkhand

इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम से 51, गढ़वा से दस, गिरिडीह से 17, गोड्डा से दो, गुमला से 18, हजारीबाग से 36, जामताड़ा से आठ, खूंटी से पांच, कोडरमा से 12, लातेहार से दस, लोहरदगा से छह, पाकुड़ से दो, पलामू से चार, रामगढ़ से दस, साहेबगंज से 13, सरायकेला से...

 

रांचीः झारखंड में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही हैऔर सोमवार को कोरोना के 726 मरीज ठीक हुए तथा केवल 358 नये मरीज मिले हैं जबकि छह की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 23, बोकारो से 12, चतरा से 25, देवघर से 10, धनबाद से 32, दुमका से सात मरीज मिले हैं।

इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम से 51, गढ़वा से दस, गिरिडीह से 17, गोड्डा से दो, गुमला से 18, हजारीबाग से 36, जामताड़ा से आठ, खूंटी से पांच, कोडरमा से 12, लातेहार से दस, लोहरदगा से छह, पाकुड़ से दो, पलामू से चार, रामगढ़ से दस, साहेबगंज से 13, सरायकेला से पांच, सिमडेगा से 22और पश्चिमी सिंहभूम से 18 नये मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से छह मरीज की मौत हुई है।

मृतकों में रांची से एक, धनबाद से एक, गढ़वा से एक हजारीबाग से एक, लोहरदगा से एक और पूर्वी सिंहभूम से एक मरीज शामिल है। वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब तक 341576 गया हैं। इनमें 5312 सक्रिय केस हैं जबकि 331204 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 5060 मरीज की अब तक मौत कोरोना से हुई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!