झारखंड में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, संजय आनंद लाठकर बने एडीजी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Jul, 2021 04:35 PM

8 ips officers transferred in jharkhand

राज्य के गृह विभाग से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर को एडीजी अभियान बनाया गया है। धनबाद के एसएसपी असीम विक्रांत मिंज को स्थानांतरित करते हुए डीआईजी कोल्हान, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआईजी...

 

रांचीः झारखंड सरकार ने राज्य में विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए भारतीय पुलिस सेवा के आठ पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

राज्य के गृह विभाग से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर को एडीजी अभियान बनाया गया है। धनबाद के एसएसपी असीम विक्रांत मिंज को स्थानांतरित करते हुए डीआईजी कोल्हान, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए डीआईजी हजारीबाग और डीआईजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह को स्थानांतरित करते हुए जैप डीआईजी रांची बनाया गया है।

डीआईजी रेल शैलेंद्र कुमार सिन्हा को डीआईजी एसीबी, डीआईजी बजट पटेल मयूर कन्हैयालाल को डीआईजी बोकारो, पलामू के एसपी संजीव कुमार को एसएसपी धनबाद और एसीबी के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!