Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 Jun, 2021 06:15 PM
एक और महिला और पुरुषों को वैक्सीन जिले में दिया जा रहा है वहीं आज जिला प्रशासन और एनएसयूआई की पहल से रांची के रोषपा टावर में थर्ड जेंडर के लोगों को भी वैक्सीन दिया गया इस मौके पर रांची उपायुक्त छवि रंजन के अलावा एसडीएम और डीडीसी भी मौजूद थे...
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में वैक्सीनेशन का कार्य जारी है जहां एक और महिला और पुरुषों को वैक्सीन जिले में दिया जा रहा है वहीं आज जिला प्रशासन और एनएसयूआई की पहल से रांची के रोषपा टावर में थर्ड जेंडर के लोगों को भी वैक्सीन दिया गया
इस मौके पर रांची उपायुक्त छवि रंजन के अलावा एसडीएम और डीडीसी भी मौजूद थे जिन्होंने थर्ड जेंडर की समस्याओं को भी सुना और उसके समाधान का भरोसा दिया। मौके पर थर्ड जेंडर के लोगों ने भी प्रशासन और एनएसयूआई के इस पहल का स्वागत करते हुए सराहना की।