बोकारोः इंडियन बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट कांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Jul, 2022 10:55 AM

another criminal arrested in broad daylight robbery at indian bank

पुलिस ने आज छापेमारी कर 4,40,200 रुपये बरामद किए। बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि बैंक लूट कांड में संलिप्त झारखंड के गिरिडीह के निवासी 27 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ राजा यादव को आज गिरफ्तार कर उक्त राशि बरामद की गई है।

 

बोकारोः झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ गुरुद्वारा रोड के पास स्थित इंडियन बैंक से 29 जून को दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आज छापेमारी कर 4,40,200 रुपये बरामद किए।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि बैंक लूट कांड में संलिप्त झारखंड के गिरिडीह के निवासी 27 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ राजा यादव को आज गिरफ्तार कर उक्त राशि बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त बैंक से लूटे गए 39,97,110 रुपए में से पुलिस ने अब 4,40,200 बरामद कर लिए हैं। मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!