सिमडेगा में डायन बिसाही के आरोप में जलाई गई पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Jan, 2022 05:02 PM

arjun munda reaches hospital to meet burnt victim

ज्ञात हो कि सिमडेगा के कुड़पानी, डीपाटोली गांव में 12 जनवरी की रात्रि को 60 वर्षीय झरियो देवी पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर मारपीट करने के बाद जिंदा आग में झोंक दिया गया था।

 

रांची: झारखंड के सिमडेगा में डायन बिसाही के आरोप में झरियो देवी नामक महिला मार पीटकर जिंदा जलायी गयी। जलने से गंभीर रूप से घायल महिला रांची के देवकमल अस्पताल में इलाजरत है जहां अस्पताल में भर्ती महिला झरियो देवी को देखने आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा देवकमल अस्पताल पहुंचे।

ज्ञात हो कि सिमडेगा के कुड़पानी, डीपाटोली गांव में 12 जनवरी की रात्रि को 60 वर्षीय झरियो देवी पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर मारपीट करने के बाद जिंदा आग में झोंक दिया गया था। उनकी हालत गंभीर है और रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज चल रहा है। देवकमल अस्पताल में केंद्रीय मंत्री मुंडा ने डॉ अनंत सिन्हा से इलाजरत महिला झरियो देवी बेहतर इलाज करने का आग्रह किया।

केन्दीय मंत्री मुंडा ने झरियो देवी के पुत्र वीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली। मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एक बार फिर यह दोहरा रहा हूं कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं,जब प्रशासन निष्क्रिय रहती है। पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!