PM मोदी के जमशेदपुर दौरे को लेकर अर्जुन मुंडा ने गोपाल मैदान में हो रही तैयारियों का लिया जायजा

Edited By Khushi, Updated: 11 Sep, 2024 06:20 PM

arjun munda took stock of the preparations being done

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर गोपाल मैदान में हो रही तैयारियों का आज जायजा लिया।

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर गोपाल मैदान में हो रही तैयारियों का आज जायजा लिया।

मुंडा के साथ जायजा लेने वालों में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, नंदजी प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को कई रेल का उद्घाटन और परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक आम सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह रोड शो और जनसभा को संबोधित कर चुनावी माहौल बनाएंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा काफी उत्साहित है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!