रांची में अयोध्या राम मंदिर प्रारूप निर्माण पर लगी रोक, समिति के सदस्यों में रोष; संजय सेठ ने हेमंत सरकार पर लगाया आरोप

Edited By Khushi, Updated: 15 Sep, 2024 06:37 PM

ban on construction of ayodhya ram temple draft in ranchi

झारखंड की राजधानी रांची के सेक्टर 2 रसियन हॉस्टल के पास स्थित पुराना विधानसभा मैदान में बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण पर शुक्रवार को पुलिस ने मौखिक रोक लगा दी।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सेक्टर 2 रसियन हॉस्टल के पास स्थित पुराना विधानसभा मैदान में बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण पर शुक्रवार को पुलिस ने मौखिक रोक लगा दी। पंडाल का निर्माण रोकने से समिति के सदस्यों में रोष है। आयोजक समिति ने आरोप लगाया है कि पुलिस बिना वजह परेशान कर रही है। समिति के सदस्यों ने कहा कि उन्हें पहले ही सारी अनुमतियां मिली हुई हैं और वे पंडाल का निर्माण करने के लिए पूरी तरह से अधिकृत हैं।

इस मुद्दे पर आज पुराना विधानसभा मैदान पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ नवनिर्मित पूजा पंडाल का मुआयना किया और बैठक की। बैठक में विधायक सीपी सिंह, पूजा आयोजक कमेटी के सदस्य रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि कोई माई का लाल नहीं है जो इस पूजा पंडाल और पूजा के आयोजन को को रोक सकता है। उन्होंने कहा कि हम लोग तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते हैं। इन लोगों को राम मंदिर से नफरत है। हमारे आस्था से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। प्रशासन से आग्रह करना चाहता हूं कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई करना चाहते हैं तो मेरे ऊपर कीजिए।

सेठ ने कहा कि भगवान राम के भव्य राम मंदिर वाली पूजा पंडाल से हेमंत सोरेन सरकार को दिक्कत है। राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन, कठपुतली बनाकर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। प्रशासन अगर ऐसे ही मनमानी करती रही तो रांची ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य और देश में विरोध होगा। ज्ञात हो कि यहां 98 लाख रुपए की लागत से अयोध्या धाम के श्री रामलला मंदिर के प्रारूप का पंडाल बनाया जा रहा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!