बन्ना गुप्ता ने चंपई सोरेन पर साधा निशाना, कहा- 'कोल्हान का शेर' बन गया 'सर्कस का शेर', रिंग मास्टर जैसा बोलेंगे...

Edited By Khushi, Updated: 05 Sep, 2024 12:21 PM

banna gupta targeted champai soren said   kolhan ka lion

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा नेता चंपई सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन को लोग 'कोल्हान का शेर' कहते थे, लेकिन अब वह 'सर्कस के शेर' बन गए हैं।

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा नेता चंपई सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन को लोग 'कोल्हान का शेर' कहते थे, लेकिन अब वह 'सर्कस के शेर' बन गए हैं।

बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि रिंग मास्टर जैसा बोलेंगे, चंपई सोरेन वैसा ही करेंगे। गुप्ता ने कहा कि अभी चंपई सोरेन कह रहे हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठिए बहुत हो गए हैं, लेकिन जब तक 5 महीने मुख्यमंत्री रहे, तब तक बीजेपी को गाली देते रहे। उन्होंने कहा कि जब चंपई सोरेन सीएम थे तो उन्होंने एक भी व्यक्ति को नहीं पकड़ा। अब वह बीजेपी की बोली बोल रहे हैं।

इतना ही नहीं बन्ना गुप्ता ने मधु कोड़ा पर भी निशाना साधा। गुप्ता ने कहा कि वह पहले कदाचारी थे, बीजेपी में आने से सदाचारी बन गए हैं। इस तरह कई लोग जो पहले कदाचारी थे, बीजेपी ऐसी वाशिंग मशीन है, जिसके पाउडर में और मशीन में डाल कर लोग स्वच्छ हो जाते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!