झारखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों पर भाजपा की गंदी नजर है: कल्पना सोरेन

Edited By Khushi, Updated: 09 Nov, 2024 12:47 PM

bjp has evil eye on jharkhand s identity culture and resources

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने भवनाथपुर, विशुनपुर, मझगांव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने भवनाथपुर, विशुनपुर, मझगांव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

कल्पना ने जोर देते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों पर भाजपा की गंदी नजर है और यह समय है कि झारखंड के लोग अपने राज्य और अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े हों। सोरेन ने लोगों को याद दिलाया कि झारखंड सरकार ने उनके हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन सरकार ने हजारों लोगों का बिजली बिल माफ किया, मैंयां सम्मान पेंशन, राशन और विदेश में पढ़ाई के लिए विशेष योजनाओं को लागू कर झारखंड की जनता को राहत दी है। कल्पना ने कहा कि हेमंत सोरेन एकमात्र नेता हैं, जो झारखंड के लोगों की तकलीफों में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने जनता को अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘आज हम अपनी पहचान और भाषा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी मातृभाषा और संस्कृति से अनभिज्ञ लोग, जो बाहर से आकर यहां प्रचार कर रहे हैं, झारखंड के असली मुद्दों से पूरी तरह कटे हुए हैं।

कल्पना ने कहा कि भाजपा को झारखंड के संसाधनों और खनिज संपदा पर कब्जा करने की लालसा है और वह झारखंड के अधिकारों को दबाना चाहती है। सोरेन ने भाजपा की कथनी और करनी के अंतर पर भी सवाल उठाए और कहा कि भाजपा केवल खोखले वादों और दिखावे की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि झामुमो झारखंड के मूल मुद्दों-रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के लिए संजीदगी से काम कर रहा है और हेमंत सोरेन ही वह नाम हैं जो इन सभी मुद्दों पर जनता के साथ खड़े हैं। कल्पना ने झारखंड के विकास, सम्मान और संसाधनों की रक्षा के लिए झामुमो को समर्थन देने की अपील की, ताकि झारखंड के लोगों के हितों और अधिकारों को संरक्षित किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!