Edited By Khushi, Updated: 07 Mar, 2024 05:30 PM
#amitshahandjpnadda #2024Loksabhachunav #Ranchi #Jamshedpur #Punjabkesarijharkhand
झारखंड के जमशेदपुर सीट से विद्युत वरण महतो को एक बार फिर बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है।
जमशेदपुर: देश में 2024 के लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। झारखंड के जमशेदपुर सीट से विद्युत वरण महतो को एक बार फिर बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। विद्युत वरण महतो पर बीजेपी आलाकमान ने तीसरी बार भरोसा जताया है। महतो को टिकट मिलने के बाद से उनके ऑफिस में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार करते नजर आए। वहीं टिकट फाइनल होने के बाद विद्युत वरण महतो ने पार्टी के बड़े नेताओं का शुक्रिया अदा किया है।