BJP ने धनबाद लोकसभा से विधायक ढुलू महतो को बनाया उम्मीदवार, सांसद पीएन सिंह के समर्थको में आक्रोश; की ये मांग

Edited By Khushi, Updated: 27 Mar, 2024 10:04 AM

bjp made dhanbad lok sabha mla dhulu mahato its candidate

धनबाद (Dhanbad) लोकसभा से भाजपा ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) लोकसभा से भाजपा ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ढुलू महतो समर्थकों में इसे लेकर खुशी की लहर है। समर्थक आतिशबाजी कर दिवाली मना रहे है। वहीं, दूसरी ओर सांसद पीएन सिंह के समर्थकों में सांसद टिकट कटने से आक्रोश मायूसी है। पार्टी निर्णय से सांसद पीएन सिंह और उनके समर्थकों के लिए होली का पर्व फीका पड़ गया है। होली की खुशी फीकी पड़ गई है।

सांसद पीएन सिंह के समर्थकों ने कहा कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा का उमीदवार बनाने की घोषणा से वे सभी मायूस है। पार्टी के निर्णय से सभी में आक्रोश है। जनता में भी आक्रोश है। बाघमारा विधायक बाहरी प्रोजेक्ट है। यहां के कार्यकर्ताओं को वह नहीं जानते- पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने निर्णय पर पुनः विचार करे हमारी यह मांग है। पीएन सिंह को टिकट पार्टी दे। पीएन सिंह के समर्थकों ने कहा कि पीएन सिंह साफ छवि के नेता है जबकि बाघमारा विधायक की छवि किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि धनबाद के विधि व्यवस्था, कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई थी, जिसे सांसद  पीएन सिंह ने जिला पुलिस प्रशासन की मदद से ठीक करने का काम किया है।

वहीं, सांसद पीएन सिंह ने कहा कि धनबाद से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को टिकट दिया गया है। इसमें वह सहयोग करेंगे। पार्टी में व्यक्ति महत्व नहीं रखता है बल्कि पार्टी महत्वपूर्ण है। भाजपा केंद्रीय समिति ने टिकट ढुलू महतो को दिया है इसका वह स्वागत करते है, लेकिन पार्टी निर्णय से उनके समर्थकों में आक्रोश मायूसी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!