JPSC परीक्षा में हुए बड़े घोटाले को लेकर बीजेपी बोली- कांग्रेस बताए भ्रष्टाचार के साथ है या छात्रों के साथ

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Dec, 2021 03:35 PM

bjp said  congress is with corruption or with students

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश पर लगाया गया आरोप कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस द्वारा लगाया गया आरोप दुर्भावना से प्रेरित और तथ्यहीन है। कहा कि सच तो यह है कि जेएससीए के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी पर क्रिकेट एसोसिएशन के बिल्डिंग...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा में बड़ा घोटाला हुआ है जिसे छुपाने के लिए कांग्रेस बेबुनियादी आरोप लगा रही है। शाहदेव ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भ्रष्टाचार और जेपीएससी पर सवाल से कांग्रेस बौखलाया हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश पर लगाया गया आरोप कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस द्वारा लगाया गया आरोप दुर्भावना से प्रेरित और तथ्यहीन है। कहा कि सच तो यह है कि जेएससीए के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी पर क्रिकेट एसोसिएशन के बिल्डिंग निर्माण में? 196 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा था जिसपर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश मुखर हुए थें। जिसके बाद अध्यक्ष ने जेएससीए संगठन में जगह नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा जानना चाहती है कि क्या कांग्रेस बेरहमी से पिटाई की गई छात्रों के खिलाफ है? क्या कांग्रेस जेपीएससी के अध्यक्ष का बचाव में है? क्या कांग्रेस भ्रस्टाचार का बढ़ावा देने में लगी है? क्या कांग्रेस जेपीएससी के मनमाने रवैए के साथ है? क्या कांग्रेस घोटाले के साथ है?

उन्होंने कहा कि जेपीएससी को छात्रों के सवाल का जबाव देना चाहिए था। आखिर कैसे एक ही कमरे के छात्र उतीर्ण हुए, कम मार्क्स वाले कैसे पास हो गए और ज्यादा वाले फेल, कट ऑफ मार्क्स जारी करने में विलंब क्यों हुआ ऐसे सवालों के जवाब मायने रखता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन ही कट ऑफ मार्क्स जारी करने के बजाए रोक लगाना मतलब साफ है कि कमरे के अंदर भ्रष्टाचार हुआ। शाहदेव ने सेंटर के चयन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज जारी करने से क्यों भाग रही है जेपीएससी।

कांग्रेस क्यों नहीं जारी करवा रही है सीसीटीवी फुटेज। उन्होंने कहा कि और भी कई ऐसे सेंटर हैं जहां एक ही कमरे से 60 से 70 फीसदी रिजल्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर भाजपा सवाल उठाते रही है और रहेगी। इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाइक और रंजीत चन्द्रवंशी उपस्थित थें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!