टाटा स्टील टिनप्लेट प्लांट में बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Sep, 2026 10:30 AM

contract worker dies after being struck by hydraulic machine

टाटा स्टील ने एक बयान जारी कर कर्मचारी के निधन पर दुख व्यक्त किया। कंपनी ने कहा, "हम कंपनी के टिनप्लेट परियोजना स्थल पर एक संविदा कर्मचारी के साथ हुए हादसे से बेहद दुखी हैं...

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन परिसर में शुक्रवार को एक हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

गोलमुरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बिहार के सारण निवासी करण कुमार (27) एक निजी कंपनी का कर्मचारी था और 'मोबाइल एलिवेटेड वर्क प्लेटफॉर्म' इकाई में काम करने के दौरान हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आ गया। थाना प्रभारी ने बताया, "शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है और शनिवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।" 

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव के लिए RJD की पहली सूची जारी, 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित

टाटा स्टील ने एक बयान जारी कर कर्मचारी के निधन पर दुख व्यक्त किया। कंपनी ने कहा, "हम कंपनी के टिनप्लेट परियोजना स्थल पर एक संविदा कर्मचारी के साथ हुए हादसे से बेहद दुखी हैं... यह हादसा परियोजना स्थल पर 'मोबाइल एलिवेटेड वर्क प्लेटफॉर्म' (MEWP) के रखरखाव कार्य के दौरान हुआ और दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई।" कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!