Edited By Khushi, Updated: 06 Mar, 2024 11:00 AM
भाजपा ने लोकपाल के द्वारा शिबू सोरेन (Shibu Soren) और उनके परिजनों द्वारा अवैध अर्जित संपत्तियों की सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत किया
Ranchi: लोकपाल के द्वारा शिबू सोरेन (Shibu Soren) और उनके परिजनों द्वारा अवैध अर्जित संपत्तियों की सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा यह मोदी जी का न्यू इंडिया है। यहां भ्रष्टाचार करके कोई बच नहीं सकता।
प्रतुल ने कहा कि लोकपाल ने अपने आदेश में कहा है कि सीबीआई ने जो प्रारंभिक जांच की है, उसमें पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध है एक विस्तृत जांच के आदेश देने के लिए। प्रतुल ने कहा, लोकपाल इस पूरे केस की मॉनीटरिंग भी करेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के शासनकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि अति का अंत होता हैं।अब उनके राजनीतिक अंत का समय निकट आ गया है।