"आदिवासी समाज और महिलाओं का अपमान", राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर जमकर बरसे चंपई सोरेन

Edited By Harman, Updated: 01 Feb, 2025 09:07 AM

champai soren lashed out at sonia gandhi for her comment on the president

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आदिवासी समाज और देश की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। चंपई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आदिवासी समाज और देश की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। चंपई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच यह आरोप लगाया। 

चंपई सोरेन ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी इस बात को कभी स्वीकार नहीं कर सकती कि एक आदिवासी महिला ने देश के सर्वोच्च पद को हासिल किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह आदिवासी समाज का अपमान है। इसके साथ ही यह सभी महिलाओं का अपमान है।" 

सोरेन ने पोस्ट में आगे कहा, “देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला के बारे में कांग्रेस यही सोचती है। यह कांग्रेसियों का चरित्र है, जो कभी आदिवासी धार्मिक संहिता को हटाते हैं और कभी विरोध कर रहे आदिवासियों पर गोलियां चलाते हैं। यही उनकी सच्चाई है।” राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को संसद परिसर में भाषण पर चर्चा करते देखा गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सोनिया गांधी को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि, “ राष्ट्रपति भाषण के अंत तक बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।” 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!