बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर बोला हमला, कहा- राज्य में स्कूली बच्चे भी भ्रष्टाचार से प्रभावित

Edited By Harman, Updated: 22 Jan, 2025 10:43 AM

babulal marandi fiercely attacked the hemant government

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह सह सदस्यता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोहरदगा से चलकर रांची आए सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने भाजपा को विश्व...

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह सह सदस्यता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोहरदगा से चलकर रांची आए सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताया। साथ ही भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

"भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी" 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा एक विशाल परिवार है जिसके 12.5 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और दुनियां के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का नेतृत्व प्राप्त है। मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय के साथ गांव , गरीब, किसान,दलित आदिवासी,की सेवा कर रही। आत्म निर्भर भारत,विकसित भारत का संकल्प हम सभी को मिलकर पूरा करना है। कहा कि झारखंड में भी सशक्त भाजपा बनाकर विकसित झारखंड बनाना है।   

"हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार से आम आदमी प्रभावित"
वहीं इस दौरान मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार में रोज नए नए भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे। आम आदमी भ्रष्टाचार की चपेट में है। उन्होंने सोशल मीडिया में वायरल एक वीडीयो जिसमें स्कूल के शिक्षक द्वारा साइकल के लिए छात्र से 400 रूपये की मांग की जा रही है। इस पर मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार से अब स्कूल के बच्चे भी अछूते नहीं हैं।

"सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन की चेतावनी"
मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार-2 को भ्रष्टाचार मिटाने के लिए गंभीर होना चाहिए नहीं तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। एक सशक्त विपक्ष के नाते जन मुद्दों पर सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी। इस मौके पर पवन तिग्गा ने कहा कि वे पार्टी के नेतृत्व के आभारी हैं जिन्होंने पार्टी में सदस्यता दिलाई। आज भाजपा से ही जनता को उम्मीद है। भाजपा झारखंड अलग राज्य बनाने वाली पार्टी है और जितने विकास कार्य हुए हैं सब भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेज गति से विकास हो रहा। बुनियादी ढांचा में विकास हो रहा। वहीं गरीब कल्याण की योजनाएं गरीबों को राहत दे रहे। कहा कि भाजपा नेतृत्व जो जिम्मेवारी देगी उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पाठक ने, ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण राहुल अवस्थी नेक्ष और धन्यवाद ज्ञापन सुनील फकीरा ने किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!