CM चंपई ने नेताओं के साथ की बैठक, उलगुलान न्याय महारैली को ऐतिहासिक बनाने पर की चर्चा

Edited By Khushi, Updated: 19 Apr, 2024 11:48 AM

cm champai held a meeting with leaders discussed making

आगामी 21 अप्रैल को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली से पहले सीएम चंपई सोरेन ने बैठक की।

रांची: आगामी 21 अप्रैल को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली से पहले सीएम चंपई सोरेन ने बैठक की। सीएम ने कहा, यह रैली केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल- जंगल- जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।

PunjabKesari

चंपई सोरेन ने कहा कि विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के इस्तेमाल और गलत आरोपों में उन्हें बदनाम करने की रणनीति को देश अच्छी तरह समझ चुका है। लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। महारैली में गठबंधन के प्रमुख 12 राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। वहीं, बैठक के बाद मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री को गलत आरोपों में जेल में डाला गया है। सारा षड्यंत्र भाजपा का है। आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करने के उद्देश्य से संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग हुआ। इससे जनता में आक्रोश है। गुस्सा आने वाले चुनाव में दिखेगा।

PunjabKesari

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को समाप्त करने के लिए तानाशाह बन गई है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को अन्यायपूर्ण तरीके से जेल भेजना राज्य की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा को इतनी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी कि वह विपक्षी दलों को छेड़ने से पहले सोचने को विवश होगी। जानकारी के मुताबिक न्याय उलगुलान महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, आप नेता संजय सिंह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शामिल होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!