Jharkhand News... BJP कार्यसमिति के सदस्य मृत्युंजय शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Edited By Nitika, Updated: 01 May, 2024 08:50 AM

bjp working committee members join congress

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाए जा रहे ‘‘आ अब लौट चले' के तहत भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मृत्युंजय शर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य संजय सिंह एवं उनके साथ भाजपा के मंडल महामंत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाए जा रहे ‘‘आ अब लौट चले' के तहत भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मृत्युंजय शर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य संजय सिंह एवं उनके साथ भाजपा के मंडल महामंत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार युवाओं का रूक्षान बढ़ा है यह उसी का परिणाम है कि युवाओं को कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर भरोसा हो रहा है और देश के प्रधानमंत्री के झूठ और प्रपंच से लोग अब उब चुके है और कांग्रेस की और अपना रूख कर रहे है। हम तमाम लोगों का कांग्रेस परिवार में स्वागत और हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

वहीं इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन काफी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। ऐसे समय में पुराने साथियों का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और राज्य के 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!