JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं में 85.48 प्रतिशत छात्र हुए पास, तीनों संकाय में एक ही स्कूल के छात्र टॉपर

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Apr, 2024 06:19 PM

85 48 percent students passed in jharkhand board 12th

महतो ने बताया कि विज्ञान संकाय के 72.70 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय के 90.60 प्रतिशत और कला संकाय के सबसे अधिक 93.16 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल फरवरी में हुई परीक्षा के लिए 3.44 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 2.98 लाख से अधिक...

रांची: झारखंड अकादमी परिषद (JAC) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए जिनमें 85.48 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जेएसी अध्यक्ष अनिल महतो ने राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह की उपस्थिति में नतीजे घोषित किए। 

महतो ने बताया कि विज्ञान संकाय के 72.70 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय के 90.60 प्रतिशत और कला संकाय के सबसे अधिक 93.16 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल फरवरी में हुई परीक्षा के लिए 3.44 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 2.98 लाख से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। रांची स्थित उर्सलीन इंटर कॉलेज की छात्रा स्नेहा ने राज्य में विज्ञान संकाय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, उन्हें 500 पूर्णांक में 491 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी कॉलेज की प्रतिभा साहा ने वाणिज्य संकाय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है और उन्हें 500 में से 474 अंक मिले हैं। कला संकाय में कांके स्थित राजकीय प्लस-2 हाईस्कूल की छात्रा जीनत प्रवीण राज्य में शीर्ष पर हैं जिन्होंने 500 पूर्णांक में से 472 अंक हासिल किए हैं। पिछले साल उत्तीर्ण विद्यार्थियों के मुकाबले इस साल उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की संख्या में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल 12वीं कक्षा के तीनों संकाय के कुल 88.67 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। 

लड़कियों ने लड़कों को छोड़ा पीछे
महतो के मुताबिक, कला और वाणिज्य संकाय में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों संकायों में परीक्षा देने वाली छात्राओं में से क्रमश: 94.22 प्रतिशत और 93.46 प्रतिशत उत्तीर्ण हुई हैं जबकि लड़कों में यह प्रतिशत क्रमश: 91.68 प्रतिशत और 88.40 प्रतिशत है। विज्ञान संकाय में 72.72 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं जबकि उत्तीर्ण हुई लड़कियों का प्रतिशत 72.67 है। सिंह ने कहा, ‘‘विज्ञान संकाय में भौतिकशास्त्र और रसायनशास्त्र के नतीजे संतोषजनक नहीं है। हमें भविष्य में इन विषयों के नतीजों में सुधार करने के लिए कार्य करना होगा।'' उन्होंने कुल नतीजों में गिरावट के बारे में कहा कि परीक्षा के तरीके में बदलाव किया गया था जिसका असर नतीजों में दिख रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!