Edited By Khushi, Updated: 11 Aug, 2025 04:39 PM

रांची: झारखंड में स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज सातवां दिन है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों संग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आज 'सात कर्म' का पारंपरिक विधान पूरा किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मर्माहत हृदय से न सिर्फ एक बेटे का कर्तव्य निभा रहे हैं बल्कि दिवंगत 'गुरुजी' के यादों को समेटे हुए अपने पैतृक गांव नेमरा से ही राजकाज की जिम्मेवारी का भी निर्वहन भी पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं।
बता दें कि इन दिनों शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में ही रुके हुए हैं। वह विधि-विधान से श्राद्ध कर्म की सारी रस्में पूरी कर रहे हैं। 10 अगस्त को स्वर्गीय गुरुजी के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का छुतका मिटाया जाएगा। 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को एकादशा संस्कार (11वां) संपन्न किया जाएगा।
दशकर्म यानी 15 अगस्त को देशभर से गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते शिबू सोरेन के निवास स्थल के पास बड़े पंडाल लगाए जा रहे हैं। तालाब की सफाई, पार्किंग की व्यवस्था और आगंतुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है।