CM हेमंत सोरेन ने चूहों से की RSS की तुलना,कहा - चूहों की तरह राज्य में घुसपैठ कर..........

Edited By Harman, Updated: 26 Sep, 2024 02:58 PM

cm hemant soren compared rss to rats

हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोगनाडीह जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला। हेमंत सोरेन ने आरएसएस की तुलना चूहों से कर दी। सोरेन के इस बयान से सियासत...

रांची: हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोगनाडीह जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला। हेमंत सोरेन ने आरएसएस की तुलना चूहों से कर दी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आरएसएस चूहों की तरह राज्य में घुस रहा है और विनाश कर रहा है। साथ ही परोक्ष रूप से चंपई सोरेन पर भी तंज कसे है।

"राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक अशांति और तनाव पैदा करना चाहते"
रांची से ऑनलाइन जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि आरएसएस चूहों की तरह राज्य में घुसपैठ कर इसे बर्बाद कर रहा है। जब आप उन्हें गांवों में 'हंडिया' और 'दारू' के साथ दाखिल होते देखें तो उनका पीछा कर खदेड़ दें। वे चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक अशांति और तनाव पैदा करना चाहते हैं। साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा को कारोबारियों और उद्योगपतियों की पार्टी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने एजेंडे के लिए राजनीतिक नेताओं की खरीद कर रही है।

वहीं इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। विपक्षी दल इस बयान को लेकर हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साध रहे है।

 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!