CM हेमंत सोरेन का निर्देश- सितंबर तक पूरी करें 30 हजार पदों पर बहाली प्रक्रिया, निर्माणाधीन कार्यों में लाएं तेजी

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jul, 2024 10:20 AM

cm hemant soren gave instructions to the officials

सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति एवं निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

रांचीः झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को अब कुछ महीने रह गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुके हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति एवं निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

सरकारी विभागों में  30 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति का लक्ष्य
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा है कि सितंबर महीने तक सरकारी विभागों में 30 हजार खाली पदों पर नियुक्ति करने का लक्षय है। इन नियुक्तियों को हर हाल में पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। सरकारी कार्यालयों में मानव संसाधन का अभाव होने से विभागीय कार्यक्षमता के साथ-साथ सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं-परियोजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी नियुक्तियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं। विभागी पुलिस और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुएमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस और सिपाही नियुक्ति प्रक्रियाओं में भी तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा है कि 583 उत्पाद सिपाही की दौड़ प्रक्रिया जुलाई माह 2024 के अंत तक और 5 हजार पुलिस बहाली की दौड़ प्रक्रिया 15 अगस्त 2024 तक पूरी कर ली जाए।
 
"निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश"
बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिरमटोली से मेकॉन चौक तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। निर्माण कार्य में अगर कोई बाधा पहुंच रही है तो उसका जल्द समाधान निकालकर कार्य की गति में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य भी जल्द पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्मार्ट सिटी रांची में ताज होटल और अपोलो अस्पताल का निर्माण किया जाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। स्मार्ट सिटी में ताज होटल निर्माण के लिए नगर विकास विभाग के अधिकारी ताज होटल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्य योजना तैयार करें और अपोलो अस्पताल स्थापित किए जाने जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरी करें।ट

"फील्ड लेवल पुलिस पदाधिकारी जनता दरबार का आयोजन करें"
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि फील्ड लेवल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में जनता दरबार का आयोजन अवश्य करें। पुलिस अधिकारी जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनें और समस्याओं का उपचार भी करें। पुलिस अपनी सक्रियता बढ़ाए, जिससे अपराधियों के मन में कानून व्यवस्था को लेकर खौफ पैदा हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!