मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- 2 वर्षों के बाद हुआ सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Oct, 2022 11:34 AM

cm said  after two years a grand event of durga puja took place in public

इस मौके पर उन्होंने और अन्य अतिथिगणों ने रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले का वध कर असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय के विजय का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दो वर्षों के बाद इस बार सार्वजनिक रूप से...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विजयदशमी के अवसर पर पंजाबी -हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से यहां मोरहाबादी मैदान और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के द्वारा अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होंने और अन्य अतिथिगणों ने रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले का वध कर असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय के विजय का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दो वर्षों के बाद इस बार सार्वजनिक रूप से दशहरा का भव्य आयोजन हुआ है।

पिछले 2 वर्ष कोविड-19 महामारी की वजह से दशहरा समेत तमाम पर्व त्यौहार का आयोजन प्रभावित हुआ था। लेकिन, जिस तरह सभी के सहयोग से कोरोना पर विजय प्राप्त किए, उसी के फलस्वरूप आज हम सभी बुराई पर अच्छाई के विजय का पर्व पूरे उमंग और उल्लास के साथ दशहरा मना रहे हैं और मिलजुल कर इस त्यौहार की खुशियां बांट रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!