21 अप्रैल को रांची में INDIA गठबंधन की रैली में हिस्सा लेंगी सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह भी होंगे शामिल

Edited By Khushi, Updated: 19 Apr, 2024 10:52 AM

sunita kejriwal bhagwant mann and sanjay singh will also participate

आगामी 21 अप्रैल को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल हिस्सा लेंगी।

रांची: आगामी 21 अप्रैल को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल हिस्सा लेंगी। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी इस रैली में शामिल होंगे।

इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने इंडिया ब्लॉक की न्याय उलगुलान रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक विनोद सिंह, विधायक सत्यानंद भोक्ता, झामुमो महासचिव विनोद पांडे शामिल हुए।

बता दें कि 31 मार्च को इंडिया गठबंधन की रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई थी। इस रैली में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुई थीं। इस दौरान कल्पना सोरेन ने भाजपा पर जमकर हमला बोला था। रैली से पहले दिल्ली में कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात भी की थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!