शहादत दिवस के रूप में कांग्रेस ने मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि

Edited By Diksha kanojia, Updated: 09 Jun, 2022 06:51 PM

congress celebrated birsa munda s death anniversary as martyrdom day

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर नमन करते हुए कहा कि धरती आबा ने झारखंड के संदर्भ में जो सपना देखा था, जो सोच थी, उसको धरातल पर कैसे पहुंचाया जाए, इसके लिए बढ़-चढ़कर प्रयास करूंगा। कोकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर...

 

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में आज कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ प्रदेश कांग्रेसजनों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर नमन करते हुए कहा कि धरती आबा ने झारखंड के संदर्भ में जो सपना देखा था, जो सोच थी, उसको धरातल पर कैसे पहुंचाया जाए, इसके लिए बढ़-चढ़कर प्रयास करूंगा। कोकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर कमियां है वहां जीर्णोद्धार करने की आवश्यक है। आज जो लोग बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर उपवास पर सीएनटी, एसपीटी एक्ट को लेकर बैठे थे उसकी रक्षा होनी चाहिए। अबुआ राज्य की गठन के लिए राज्य की जनता ने जो सोच के साथ गठबंधन सरकार को बनायी है, इसके लिए हमलोगों को खरा उतरना होगा।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि आज पूरे राज्य भर में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि वृहत रूप से मनाई जा रही है। बिरसा मुंडा जी की सोच आज भी प्रासंगिक है। वीर बिरसा मुण्डा के योगदान को राज्य की जनता कभी भुलाया नहीं जा सकता। भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने रांची स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ बिरसा समाधि स्थल के जमीनदान कर्ता आदित्य विक्रम जायसवाल भी मौजूद थे। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राकेश किरण महतो, सतीश पॉल मुंजनी, संजय लाल पासवान, कुमार राजा, मदन मोहन शर्मा, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, रियाज अहमद, सुरेन राम, कुमार रजनीश, छोटू सिंह, नेली नाथन, केदार पासवान, गुंजन सिंह, शशिभूषण राय, विनय सिन्हा दीपू, अजय कुमार, आनंद जालान, वारिश कुरैशी, रामानंद केशरी आदि शामिल थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!