कोडरमाः फ्लाई ऐश की भराई से लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, हरे-भरे जंगल सहित कई क्षेत्र प्रदूषित

Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 Jul, 2022 06:12 PM

continuously increasing pollution due to filling of fly ash

इसी क्रम में फ्लाई ऐश अनलोडिंग करने के दौरान तीन हाईवा खदान के मलबे में जा गिरी। इस जंगल के दर्जनों एकड़ वन क्षेत्र में फ्लाई ऐश की भराई लगातार जारी है, जिससे प्रदूषण तेजी से फैल रहा है और वन क्षेत्र नष्ट हो रहे हैं। साथ ही साथ नीचे का जल भी दूषित...

 

कोडरमाः पूरे देश में जहां इन दिनों प्रदूषण तेजी से फैल रहा है वहां फ्लाई ऐश जैसे तत्व इसे और बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बताते चले कि इन दिनों डोमचांच थाना क्षेत्र के अंबादाहा जंगल में स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में फ्लाई ऐश की भराई तेजी से कि जा रही है।

इसी क्रम में फ्लाई ऐश अनलोडिंग करने के दौरान तीन हाईवा खदान के मलबे में जा गिरी। इस जंगल के दर्जनों एकड़ वन क्षेत्र में फ्लाई ऐश की भराई लगातार जारी है, जिससे प्रदूषण तेजी से फैल रहा है और वन क्षेत्र नष्ट हो रहे हैं। साथ ही साथ नीचे का जल भी दूषित हो रहा है।एक तरफ सरकार जल, जंगल ओर जमीन को बचाने के लिए कई योजनाएं चला रही है,लोगों को जागरूक कर रही है।

वहीं अंबादाहा जंगल में प्रशासन के देखरेख में जंगल के कई एकड़ में फ्लाई ऐश गिराकर हरे-भरे जंगल सहित क्षेत्र को प्रदूषित किया जा रहा है। यह फ्लाई ऐश पर्यावरण के लिए इतना खतरनाक है,की इसके कारण जल, जमीन ओर जंगल पर बुरा असर पड़ रहा है। एक तरफ यहां इन जंगलों के बीच पत्थरों के खेल में हजारों एकड़ जंगल हरे-भरे पेड़ पौधों को उजाड़ा दिया गया। ऊपर से फ्लाई ऐश ने जीना मुहाल कर रखा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!