दिशोम गुरु को  'राज्य पिता' घोषित करने की मांग, JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय ने CM हेमंत से कहा- शिबू सोरेन ने झारखंड को बनाया

Edited By Khushi, Updated: 27 Aug, 2025 12:06 PM

demand to declare dishom guru as  state father  jmm spokesperson

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को 'राज्य पिता' घोषित करने की मांग उठी है। यह मांग झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने उठाई है। प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर आग्रह किया

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को 'राज्य पिता' घोषित करने की मांग उठी है। यह मांग झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने उठाई है। प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर आग्रह किया है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड के राज्य पिता के रूप में अधिसूचित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड का कण-कण राज्य निर्माता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का सृष्टि के रहने तक ऋणी रहेगा।

"झारखंड के निर्माण के लिये दिशोम गुरु ने अपना बचपन खोया"
प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के लिये दिशोम गुरु ने अपना बचपन खोया, जवानी खपा कर बुढ़ापा पाया। झारखण्ड निर्माण आंदोलन के दौरान उन्हें उपहास का विषय बनाया गया, कई प्रकार से प्रताड़ति किया गया। आंदोलन को दागदार बनाने के भी कई षड्यंत्र हुए। षड्यंत्रकारियों ने जेल और हवालात की भी हवा उन्हें खिलाई। यातनाओं की पराकाष्ठा का भी उन्होंने दौर झेला और सहा। झारखण्ड राज्य का सपना उन्होंने देखा और राज्य निर्माण होने तक वो न थके और न ही रुके। राज्य निर्माता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन से पूरा राज्य मर्माहत है। हर झारखंडी अब तक शून्यता का एहसास कर रहा है। इस शून्यता को कभी भी भरा नहीं जा सकता, उनके जाने का दर्द जीवन के अंतिम सांस तक बना रहेगा। पांडेय ने मुख्यमंत्री से कहा कि भारत की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान के प्रति जैसे राष्ट्र कृतज्ञ है, वैसे ही झारखण्ड के निर्माण के लिए दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के योगदान के प्रति राज्य कृतज्ञ है। राष्ट्र की कृतज्ञता के परिणाम स्वरूप महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के रूप में अधिसूचित कर हर सरकारी कार्यालय में उनकी तस्वीर लगाना अनिवार्य किया गया। दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के प्रति भी वहीं कृतज्ञता झारखंड के जन-जन के मन में है। इस कृतज्ञता की निरंतरता को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है ताकि आने वाली पीढ़ी भी उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ है।

"राज्य सरकार के हर कार्यालय में दिशोम गुरु की तस्वीर लगाना भी अनिवार्य किया जाए"
प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि मेरा आप से विनम्र आग्रह है कि राज्य निर्माता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को झारखंड के राज्य पिता के रूप में अधिसूचित करने की कृपा करें। राज्य सरकार के हर कार्यालय में उनकी तस्वीर लगाना भी अनिवार्य किया जाए। झारखण्ड के निर्माण में राज्य निर्माता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के तप, तपस्या और बलिदान के हम सब साक्षी है। उनका कर्ज हर झारखंडी पर है। हम उनका क़र्ज़ तो कभी उतार नहीं सकते। उन्हें राज्य पिता का दर्जा दे कर अपने कर्तव्य का निर्वहन जरूर कर सकते हैं। राज्य निर्माता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की विरासत और राज्य सरकार की बागडोर आपके मजबूत हाथों में है। आप से राज्य निर्माता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को राज्य पिता के तौर पर अधिसूचित करने का करबद्ध आग्रह है। राज्य निर्माता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन ने झारखंड बनवाया आप झारखंड को संवारेंगे। हर झारखंडी इस बात के प्रति आश्वस्त है। आग्रह स्वीकार कर कृतार्थ करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!