Edited By Khushi, Updated: 21 Mar, 2024 03:25 PM
#Jharkhandnews #EDraidinRanchi #TupudanaOPincharge #MeeraSingh #EDraid
ईडी ने तुपुदाना रांची की थाना प्रभारी दारोगा मीरा सिंह और झारखंड कांग्रेस के नेता लाल मोहित शाहदेव पर शिकंजा कसा है।
रांची: झारखंड में ईडी अब तक काफी नेताओं को अपने रडार पर ले चुकी है। राज्य में ईडी अलर्ट मोड पर है। वहीं, अब ईडी ने तुपुदाना रांची की थाना प्रभारी दारोगा मीरा सिंह और झारखंड कांग्रेस के नेता लाल मोहित शाहदेव पर शिकंजा कसा है। दरअसल, सुबह-सुबह ईडी की टीम रांची की थाना प्रभारी दारोगा मीरा सिंह और कांग्रेस के नेता लाल मोहित शाहदेव के ठिकानों पर पहुंच गई। यह छापामारी जमीन घोटाले और बालू कारोबार के सिलसिले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में अब तक ईडी को सबूत मिले हैं। करीब 15 लाख कैश व आधा दर्जन से अधिक मोबाइल जब्त किए जाने की सूचना है।