बोकारो: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सैकड़ों राउंड चली गोलियां

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Jan, 2022 07:21 PM

encounter between security forces and naxalite

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बेरमो) सतीश चंद्र झा ने आज बताया कि सूचना मिली थी कि धनदरवा जंगल के पहाड़ परद कुछ नक्सली छिपे हुए हैं। इसी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात बोकारो जिला पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 26वीं बटालियन के...

 

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित एवं झुमरा पहाड़ से निकट धनदरवा जंगल में सोमवार की रात पुलिस एवं नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बेरमो) सतीश चंद्र झा ने आज बताया कि सूचना मिली थी कि धनदरवा जंगल के पहाड़ परद कुछ नक्सली छिपे हुए हैं।

इसी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात बोकारो जिला पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 26वीं बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से नक्सलियों की घेराबंदी की। झा ने बताया कि सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में सुरक्ष बलों की ओर से 500 राउंड गोलियां चलाई गई। हालांकि, सुरक्षा बलों को भारी पड़ते देख नक्सली अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले।

मुठभेड़ में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। मुठभेड़ के बाद आज सुबह से जंगल में पुलिस एवं सीआरपीएफ़ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पूर्व 23 जनवरी की रात गोमिया थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!