झारखंड में आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान ‘वोट' की खातिर चलाया गया: शिवराज सिंह चौहान

Edited By Khushi, Updated: 08 Sep, 2024 06:16 PM

excise constable recruitment drive in jharkhand was conducted

केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज यानी रविवार को रांची पहुंचे। यहां उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर ‘वोट' की खातिर आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान चलाने का आरोप लगाया।

रांची: केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज यानी रविवार को रांची पहुंचे। यहां उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर ‘वोट' की खातिर आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान चलाने का आरोप लगाया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान में 12 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री ने पांच लाख नौकरियों का वादा किया था, जबकि वह समझ चुके थे कि इसे पूरा नहीं किया जा सकता है, ऐसे में महज चुनाव देखकर उन्होंने युवाओं को 10 किलोमीटर दौड़ा दिया। फलस्वरूप 12 युवकों की जान चली गयी। चौहान ने कहा कि 10 किलोमीटर की ऐसी दौड़ कहीं नहीं कराई गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘बिना समुचित इंतजाम किये हेमंत सोरेन सरकार ने वोट के लालच में युवाओं को गुमराह करने की साजिश रची, जिससे कई युवाओं की जान चली गई।''

चौहान ने आरोप लगाया कि सोरेन को मालूम था कि इस समय भर्ती नहीं की जा सकती है, भले ही कितने ही साक्षात्कार आयोजित कर लिए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह महज दुर्घटना नहीं है, बल्कि हत्या है, जो वोट के लालच में की गयी है। इसके लिए झारखंड के युवक राज्य सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।''

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!