Lalu Yadav ने इंडी गठबंधन की कमान के लिए ममता बनर्जी का किया समर्थन, कहा- कांग्रेस के कहने से कुछ नहीं होगा

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Dec, 2024 12:00 PM

lalu yadav supports mamta banerjee for the command of the indy alliance

Lalu Yadav: राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा, "...कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। ममता बनर्जी को (INDIA गठबंधन  का) नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे।" इसके साथ ही लालू यादव ने नीतीश कुमार के यात्रा पर और NDA के 225 सीट...

Lalu Yadav: हरियाणा और महाराष्ट्र में हार के बाद ‘इंडी' गठबंधन के नेतृत्व को लेकर घमासान छिड़ गया है। कोई किसी का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार नहीं है। गठबंधन में आपसी कलह के बीच राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ‘इंडी' गठबंधन के नेतृत्व के लिए ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) का समर्थन किया है। 

"हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे"
राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा, "...कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। ममता बनर्जी को (INDIA गठबंधन  का) नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे।" इसके साथ ही लालू यादव ने नीतीश कुमार के यात्रा पर और NDA के 225 सीट जीतने के लक्ष्य पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अच्छा है जा रहे हैं तो, नयन सेकने जा रहे हैं। 2025 में हम लोग सरकार बनाएंगे। 

लालू यादव ने कांग्रेस को सीधी नसीहत देते हुए उसकी आपत्तियों को बेबुनियाद करार दिया है। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि इस मामले पर अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई। जब गठबंधन के वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे और इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे, तब इस तरह की बातें तय की जाएंगी। मुझे नहीं लगता कि गठबंधन चलाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के नामों पर कोई आपत्ति होगी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!