साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि बेटे ने ले ली पिता की जान; इलाके में मची सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 14 May, 2026 01:48 PM

first they drank alcohol together then the son killed his father

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों अपने घर पर देसी शराब पी रहे थे

Jharkhand News: झारखंड के पाकुड़ जिले में शराब पीते समय हुई कहासुनी में 40-वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना टाउन थाना क्षेत्र के किट्टाझोर में हुई। आरोपी दिवाकर सरदार ने अपने पिता अनूप सरदार (65) पर कथित तौर पर दरांती से हमला कर दिया। 

पिता पर दरांती से किया हमला 
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों अपने घर पर देसी शराब पी रहे थे और उनके बीच कहासुनी हो गई। टाउन थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया, ''गुस्से में आकर आरोपी ने अपने पिता पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे उसे (पिता को) गंभीर चोटें आई। अत्यधिक खून बहने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई।'' आरोपी की पुत्री, वर्षा सरदार ने बुधवार सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया तथा अपराध में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया। 

पहले पत्नी को जलाने की भी कर चुका था कोशिश
गुप्ता ने बताया, ''शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।'' पुलिस के मुताबिक, मृतक को तीन बच्चे हैं, जिनमें दो विवाहित बेटियां शामिल हैं। आरोपी दिवाकर परिवार में सबसे छोटा है। उसके अनुसार, वर्षा ने आरोप लगाया कि उसका पिता अक्सर नशे की हालत में परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। परिवार लंबे समय से घरेलू हिंसा झेल रहा था। पुलिस के मुताबिक, वर्षा ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को आग लगाकर मारने की कोशिश की थी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!