चाईबासा के पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम का निधन... जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस, CM हेमंत ने जताया दुख

Edited By Khushi, Updated: 07 Jun, 2023 06:12 PM

former chaibasa mla putkar hembram passed away

चाईबासा विधानसभा सीट (Chaibasa Assembly Seat) से भाजपा (BJP) के विधायक रहे पुत्कर हेम्ब्रम (Putkar Hembamr) का बीते मंगलवार को निधन हो गया है।

Chaibasa: चाईबासा विधानसभा सीट (Chaibasa Assembly Seat) से भाजपा (BJP) के विधायक रहे पुत्कर हेम्ब्रम (Putkar Hembamr) का बीते मंगलवार को निधन हो गया है। वहीं, हेमंत सोरेन ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताया है।

CM हेमंत ने जताया दुख
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रात में बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण उनके सिर पर अंदरूनी चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें टीएमएच अस्पताल ले लाया गया था। डाॅक्टरों द्वारा उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हो गया था। इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर विधायक के निधन पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि, चाईबासा के पूर्व विधायक आदरणीय श्री पुतकर हेम्ब्रम जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

 

BJP पार्टी के टिकट पर पहली बार लड़ा चुनाव व जीतकर बने विधायक
बता दें पुतकर हेम्ब्रम साल 2005 के विधानसभा चुनाव में चाईबासा विधानसभा सीट से बीजेपी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इससे पहले वे आरएसएस से जुड़े हुए थे। पुत्कर राजनीति में आने से पहले टाटा कॉलेज में हो भाषा के प्रोफेसर और आकाशवाणी चाईबासा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) में जुड़कर सर्वप्रथम किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की आवाज बनकर उभरे, तत्पश्चात उनकी साफ छवि को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!