सिनेमाघर के अंदर दबंगई: परिवार संग फिल्म देख रहे शख्श से मारपीट और रंगदारी की मांग, 4 बदमाश गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Sep, 2026 02:05 PM

four miscreants arrested in jharkhand on charges of demanding extortion

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की रविवार को हुई गिरफ्तारी के बाद उनके पास से दो पिस्तौल और छह कारतूस जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि ये बदमाश 40 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।

देवघर: झारखंड के देवघर जिले के एक सिनेमाघर में परिवार के साथ फिल्म देख रहे एक व्यक्ति से मारपीट करने और उससे रंगदारी मांगने के आरोप में चार हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की रविवार को हुई गिरफ्तारी के बाद उनके पास से दो पिस्तौल और छह कारतूस जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि ये बदमाश 40 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना 11 सितंबर की है, जब आरोपियों ने फिल्म के मध्यंतर के दौरान अमरनाथ केसरी को घेर लिया, कथित तौर पर उनके बेटे से मारपीट कर उनसे रंगदारी मांगी। उसने बताया कि इसके बाद केसरी ने शनिवार को नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। 

देवघर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) कुलदीप कुमार ने बताया, ''एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हमने रविवार को इस सिलसिले में चार हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए। इसके अलावा, पुलिस ने एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) भी जब्त किया है।'' पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के चार अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!