JSSC-CGL धांधली मामला: CID ने पलामू से कुंदन कुमार को किया गिरफ्तार, कुल 10 आरोपी शिकंजे में

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Sep, 2026 02:33 PM

jssc cgl case cid arrests kundan kumar from palamu

​​​​​​​हालांकि, झारखंड उच्च न्यायालय ने जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कुछ परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है।

रांची: झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने राज्य में एक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 2024 में आयोजित 'झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023' में कथित अनियमितताओं के मामले में राज्य की जांच एजेंसी ने 18 अगस्त से अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

सीआईडी ने रविवार रात जारी एक बयान में बताया कि इस सिलसिले में पलामू जिले के डुमरी गांव के रहने वाले कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, जांच एजेंसी ने 27 अगस्त को दो आरोपियों, 28 अगस्त को जेएसएससी-सीजीएल 2024 परीक्षा के चार सफल अभ्यर्थियों और 30 अगस्त को झारखंड के गिरिडीह जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। सीआईडी ने जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत में मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी, उसकी पत्नी और भाई को भी गिरफ्तार किया। झारखंड सरकार ने नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन के बाद 21 और 22 सितंबर, 2024 को आयोजित जेएसएससी-सीजीएल-2023 परीक्षा समेत कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। 

हालांकि, झारखंड उच्च न्यायालय ने जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कुछ परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। अदालत ने यह आदेश भर्ती परीक्षा के उन सफल अभ्यर्थियों की याचिका पर दिया, जिन्हें अपनी नौकरी जाने का डर था। झारखंड सीआईडी की एक विशेष टीम जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। सीआईडी ने इस जांच के सिलसिले में 22 जुलाई को अभय तिवारी को गिरफ्तार किया था। वह उस समय गोड्डा जिले के पौड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात था। मामले में उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!