Edited By Khushi, Updated: 14 Mar, 2024 10:46 AM
राजधानी रांची (Ranchi) स्थित पीजेपी सिनेमाघर में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने हाल में रिलीज हुई फिल्म Article 370 देखी।
Ranchi: राजधानी रांची (Ranchi) स्थित पीजेपी सिनेमाघर में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने हाल में रिलीज हुई फिल्म Article 370 देखी। पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि इसमें देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय हैं और सभी बराबर हैं। तमिल किसी और से बेहतर नहीं, कोई कश्मीरी किसी और से बेहतर है।
राज्यपाल ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी एक हैं। आर्टिकल 370 कश्मीर को हमेशा से बाकी देश से अलग करता था। आर्टिकल 370 के हटने के बाद कश्मीर में विकास का बाहर वातावरण तैयार हुआ, पर्यटन का विकास हुआ, शिक्षा का बाहर विकास हुआ और भविष्य में कश्मीर देश का एक धनी राज्य बनकर उभरेगा।
राज्यपाल ने कहा कि सभी लोगों को यह फिल्म देखना चाहिए। वहीं बाकी राज्यों में इसे टैक्स फ्री किए जाने के कारण झारखंड में भी टैक्स फ्री करना चाहिए पर पूछे गए सवाल पर राज्यपाल कहा कि ये झारखंड सरकार विषय है, पर देशभक्ति वाली फिल्में को टैक्स फ्री करना चाहिए।