राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जेवियर्स कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक के निधन पर जताया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jan, 2021 04:50 PM

governor mourns the death of xavier college controller of examinations

झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने संत जेवियर्स कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए. के. सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

रांचीः झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने संत जेवियर्स कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए. के. सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि प्रो. सिन्हा एक समर्पित एवं ऊर्जावान शिक्षक थे जिन्होंने सेवानिवृत्ति के उपरांत भी महाविद्यालय में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपने कर्मों से सुशोभित किया। वे विद्यार्थियों के मध्य अत्यंत लोकप्रिय थे। मुझसे जब भी उनका मिलना होता था तो वे महाविद्यालय हित एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात किया करते थे।

राज्यपाल ने कहा कि प्रो. सिन्हा ने सदैव महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों की प्रगति के प्रति चिंतनशील रहते थे। उन्होंने कहा कि वे एक अच्छे मार्गदर्शक के रूप में सदा स्मरण किये जायेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!