स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया कन्या पूजन, कहा- बेटियां सुख, समृद्धि और प्रगति का है आधार

Edited By Khushi, Updated: 11 Oct, 2024 02:46 PM

health minister banna gupta performed kanya puja said

माता शक्ति की 9 दिन पूजा- अर्चना के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज कन्या पूजन किया। पत्नी सुधा गुप्ता के संग अपने कदमा स्थित आवास पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वप्रथम 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उनका...

जमशेदपुर: माता शक्ति की 9 दिन पूजा- अर्चना के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज कन्या पूजन किया। पत्नी सुधा गुप्ता के संग अपने कदमा स्थित आवास पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वप्रथम 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया।

कन्याओं की पूजा करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि महानवमी के इस शुभ दिन पर छोटी-छोटी देवियों के श्री चरणों से आशीर्वाद लिया, जिन्होंने मेरे मन को खुशियों से भर दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियां सुख, समृद्धि और प्रगति का आधार है। उनकी पूजा सर्वोत्तम पूजा है। बेटियों से ही संसार बढ़ता है। समाज में बेटी का सम्मान सर्वोपरि है। बेटियों की सेवा ही मां की सच्ची पूजा है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया है।

बता दें कि शारदीय नवरात्रि के दौरान पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है। महानवमी के दिन कुंवारी कन्याओं की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि कन्या में मां का स्वरूप निवास करता है और कन्या की पूजा करने से मां प्रसन्न होती है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!