Cabinet Expansion: झारखंड में कल हेमंत सोरेन की कैबिनेट का विस्तार, 11 मंत्री लेंगे शपथ

Edited By Khushi, Updated: 04 Dec, 2024 12:45 PM

hemant soren s cabinet expanded in jharkhand tomorrow 11 ministers

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार कल यानी 5 दिसंबर को होने वाला है। इस दौरान 11 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 मंत्री, कांग्रेस के 4 मंत्री और आरजेडी के 1 मंत्री शामिल हैं।

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार कल यानी 5 दिसंबर को होने वाला है। इस दौरान 11 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 मंत्री, कांग्रेस के 4 मंत्री और आरजेडी के 1 मंत्री शामिल हैं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कल राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी का भी इसी दिन शपथ ग्रहण होगा। राज्य के पूर्व कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने पुष्टि की कि कांग्रेस आलाकमान के साथ महत्वपूर्ण चर्चा के बाद कैबिनेट को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है।. उन्होंने कैबिनेट गठन में हुई देरी को उचित ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सभी को स्वीकार होगा। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से जब कोई बड़ा निर्णय लिया जाता है तो उस पर चर्चा की जाती है और हमारे केंद्रीय नेतृत्व से सुझाव लिए जाते हैं। लगभग सब कुछ पूरा हो चुका है, हमने राज्यपाल से समय मांगा है और 5 दिसंबर को पूरे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा।'

मालूम हो कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने उल्लेखनीय सफलता हासिल किया था, जिसमें इंडिया गठबंधन को 56 सीट पर जीत हासिल हुई थी। इसमें झामुमो को 34 सीट, कांग्रेस को 16 सीट, राजद को 4 सीट, माले को 2 सीट हासिल हुआ था। वहीं भाजपा को 21 सीट, आजसू को एक सीट, लोजपा को एक सीट, जदयू को एक सीट और जेएलकेएम को एक सीट मिला था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!