हेमंत ने आदर्श आचार संहिता का किया उल्लंघन, BJP ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Oct, 2020 03:59 PM

hemant violates code of conduct bjp complains to ceo

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज करवाया है।

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज करवाया है।

भाजपा चुनाव आयोग सम्पर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 27 अक्टूबर 2020 को दुमका उप चुनाव में अपने भाई बसंत सोरेन के प्रचार के दौरान खुलेआम कहा कि चुनाव के बाद भाजपाइयों को लाठी-डंडे से खदेड़ेंगें। एक राज्य के मुख्यमंत्री के इस तरह के बयान से न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता बल्कि आम जनता भी भयभीत है।

श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14 ने समानता का अधिकार दिया है। मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया है वह न सिर्फ आपत्तिजनक है बल्कि खुल्लम-खुल्ला आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के साथ- साथ संविधान का अपमान भी है। एक संवैधानिक पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री सोरेन शायद पूरे राज्य के नहीं बल्कि केवल झामुमो कार्यकर्ताओं के मुख्यमंत्री हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!