IAS अलका तिवारी बन सकती है झारखंड की मुख्य सचिव, आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव आयोग करेगा फैसला

Edited By Khushi, Updated: 16 Oct, 2024 06:14 PM

ias alka tiwari can become chief secretary of jharkhand

भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी अलका तिवारी को झारखंड का अगला मुख्य सचिव बनाये जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने तिवारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उनके मूल कैडर झारखंड में वापस करने का आदेश जारी किया है।

रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी अलका तिवारी को झारखंड का अगला मुख्य सचिव बनाये जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने तिवारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उनके मूल कैडर झारखंड में वापस करने का आदेश जारी किया है।

राज्य के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार तिवारी को झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जा सकता है। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग ने बीते मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी के साथ 15 अक्टूबर 2024 की शाम साढ़े तीन बजे से झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। इस कारण मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापन का फैसला चुनाव आयोग करेगा।

उल्लेखनीय है कि अलका तिवारी 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और उनके पति डीके तिवारी भी झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वर्तमान में झारखंड में मुख्य सचिव के पद पर आईएएस एल ख्यांग्ते पदस्थापित हैं। एल ख्यांगते इसी माह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!