Edited By Khushi, Updated: 26 Jul, 2025 01:44 PM

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में बीते शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य घाघरा...
Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में बीते शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य घाघरा जंगल में एकत्र हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों की ओर से कई गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी बंद होने के बाद घटनास्थल से एक एके-47 और दो इंसास राइफल बरामद की गईं। झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस. राज ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है।