कांग्रेस को EC और मतदाता सूची पर भरोसा नहीं तो पहले अपनी ही कुर्सियां छोड़े: प्रतुल शाहदेव

Edited By Khushi, Updated: 13 Aug, 2025 12:00 PM

if congress does not trust ec and voter list then it should

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग और एस आई आर के खिलाफ प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक नाटक है।

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग और एस आई आर के खिलाफ प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक नाटक है।

कांग्रेस की राजनीति- "चित भी मेरी, पट भी मेरी और खेल भी मेरा''
शाहदेव ने कहा कि अगर कांग्रेस को चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर भरोसा नहीं है, तो पहले अपनी ही कुर्सियां छोड़ने की हिम्मत दिखाए। सिर्फ दिल्ली की सड़कों पर मार्च करने से ईमानदारी साबित नहीं होती।'' शाहदेव ने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि देश में कांग्रेस के पास 3 मुख्यमंत्री, 99 लोकसभा सांसद, 31 राज्यसभा सांसद और 714 विधायक हैं। झारखंड में कांग्रेस के 12 विधायक और 4 मंत्री सत्ता का मज़ा ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ‘‘अगर चुनाव आयोग पक्षपाती है, तो इन्हीं चुनावों से जीते आपके मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भी अवैध हैं। फिर इस्तीफा क्यों नहीं देते? पहले इस्तीफ़ा दीजिए, फिर सड़कों पर आंदोलन कीजिए। सत्ता की मलाई भी खाना और सड़कों पर ड्रामा भी करना— यह जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस का रवैया बिल्कुल वैसा है जैसे ‘‘चित भी मेरी, पट भी मेरी, और खेल भी मेरा''। जनता इस दोहरे और ढोंगी चरित्र को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका हिसाब चुकता करेगी। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!