राहुल गांधी को चाईबासा MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में कांग्रेस नेता हुए रिहा

Edited By Khushi, Updated: 06 Aug, 2025 12:40 PM

rahul gandhi got bail from chaibasa mp mla court

चाईबासा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 2018 में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े एक मामले में बुधवार को झारखंड के चाईबासा स्थित सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत में पेश हुए।

चाईबासा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 2018 में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े एक मामले में बुधवार को झारखंड के चाईबासा स्थित सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत में पेश हुए।

राहुल गांधी को मिली जमानत 
इस मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। राहुल गांधी सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश हुए और 11.30 बजे दिल्ली लौट गए। रांची के सर्किट हाउस से जिस अदालत में वह पहुंचे, उसके अंदर आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बता दें कि गांधी यह मामला वर्ष 2018 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

गांधी ने 2 जून को झारखंड उच्च न्यायालय में विशेष अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें 26 जून को पेश होने का निर्देश दिया गया था। कांग्रेस सांसद के वकील ने 10 जून को उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि उनके मुवक्किल निर्धारित दिन पर पेश नहीं हो पाएंगे और इसके बजाय उन्होंने 6 अगस्त की अगली तारीख देने का अनुरोध किया था। उच्च न्यायालय ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला प्रताप कुमार नामक व्यक्ति द्वारा दायर किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 2018 में चाईबासा में आयोजित एक रैली के दौरान शाह के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!