Jharkhand News... JPSC परीक्षा में 337 वीं रैंक हासिल करने वाली बबीता कुमारी को IG ने किया सम्मानित

Edited By Khushi, Updated: 22 Aug, 2025 12:28 PM

ig honored babita kumari who secured 337th rank in jpsc exam

दुमका: झारखंड पुलिस ने बबीता कुमारी नामक महिला को सम्मानित किया। 26 वर्षीय बबीता कुमारी माल पहाड़िया समुदाय की पहली महिला हैं जिन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा पास की है। बबीता विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से आती हैं।

दुमका: झारखंड पुलिस ने बबीता कुमारी नामक महिला को सम्मानित किया। 26 वर्षीय बबीता कुमारी माल पहाड़िया समुदाय की पहली महिला हैं जिन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा पास की है। बबीता विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से आती हैं।

दुमका के क्षेत्रीय महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बबीता को गुलदस्ता, पारंपरिक पोशाक, शॉल और अनूप कुमार बाजपेयी द्वारा लिखित एक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। यह पुस्तक दुमका की धार्मिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक झलक पर केंद्रित है। बता दें कि बबीता ने जेपीएससी परीक्षा में 337 वीं रैंक हासिल की। इस परीक्षा के परिणाम 25 जुलाई को घोषित किए गए थे। सिन्हा ने कहा, "झारखंड के माल पहाड़िया आदिवासी समुदाय की बेटी बबीता ने जेपीएससी परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि वह अपने समुदाय की पहली उम्मीदवार हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है।''

सिन्हा ने कहा कि बबीता जैसी लड़कियां अपने समुदाय के लिए प्रकाश स्तंभ हैं। ‘‘उन्होंने जो सफलता हासिल की है, वह न केवल उनके परिवार को प्रेरित करेगी, बल्कि पूरे माल पहाड़िया समुदाय के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!