कोडरमा में दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपए के जेवर की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Feb, 2021 03:00 PM

jewelry worth millions robbed from gold merchant in koderma

झारखंड में कोडरमा जिले के डोमचांच बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपए मूल्य के जेवर की लूट लिए। पुलिस ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी पप्पू सोनी अपनी दुकान खोलने के लिए घर से आभूषण से भरा बैग लेकर पैदल जा...

कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले के डोमचांच बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपए मूल्य के जेवर की लूट लिए। पुलिस ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी पप्पू सोनी अपनी दुकान खोलने के लिए घर से आभूषण से भरा बैग लेकर पैदल जा रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका बैग को छीन कर फरार हो गए। बैग छीनने के दौरान पप्पू सोनी ने इसका काफी प्रतिवाद किया और बैग को छोड़ नहीं रहे थे। बाइक सवार लुटेरे बैग को लेकर काफी देर तक विक्की को घसीटते रहे।

सूत्रों ने बताया कि हमले में व्यवसायी विक्की सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!