सम्पूर्ण क्रांति के अग्रदूत थे स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण: दीपक प्रकाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Oct, 2021 11:01 AM

late jayaprakash narayan was the harbinger of total revolution deepak prakash

दीपक ने कहा कि कांग्रेस की निरंकुश शासन के खिलाफ जेपी ने बड़ा आन्दोलन खड़ा करते हुए जनता का नेतृत्व किया। देश गैर कांग्रेस सरकार की शुरुवात जेपी की देन है। उन्होंने कहा कि जेपी सत्ता नही समाज बदलने में विश्वास रखते थे। सत्ता लोभ उन्हें कभी छू न सका।...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि स्व जयप्रकाश नारायण भारत मे सम्पूर्ण क्रांति के अग्रदूत थे। प्रकाश ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में जेपी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे।

दीपक ने कहा कि कांग्रेस की निरंकुश शासन के खिलाफ जेपी ने बड़ा आन्दोलन खड़ा करते हुए जनता का नेतृत्व किया। देश गैर कांग्रेस सरकार की शुरुवात जेपी की देन है। उन्होंने कहा कि जेपी सत्ता नही समाज बदलने में विश्वास रखते थे। सत्ता लोभ उन्हें कभी छू न सका। भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जेपी लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि देश मे आपातकाल लगाकर इंदिरा गांधी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात किया। हत्या करने की कोशिश की गई जिसे देश की जनता ने जेपी के अगुवाई में संघर्ष करके बचाया।

कांग्रेस के कुशासन से देश को मुक्ति दिलाना जेपी का सपना था। जेपी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ देश भर की युवा शक्ति आक्रोशित हो रही थी ऐसे में जयप्रकाश नारायण के कुशल नेतृत्व ने छात्रों युवाओं को नई दिशा दी। कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए लाखों छात्र युवा शक्ति जेल में जाना स्वीकार किया। कहा कि जेपी के सता नही, समाज बदलने के संकल्प को अपनाकर हजारों युवा समाज सेवा में जुटे। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुष विरले ही होते हैं।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुन्द सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, युवा मोर्चा के शशांक राज, किसान मोर्चा के ललित ओझा, अजय दुबे अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनवर हयात, तारिक इमरान, संजय जायसवाल, राजेन्द्र मुंडा, अजय जायसवाल, रविनाथ किशोर, लक्ष्मी कुमारी जॉनी खान आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!