राज्यपाल से मिले लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, राज्य के विकास और रोजगार के मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Edited By Khushi, Updated: 14 Oct, 2024 02:38 PM

ljp state president virendra pradhan met the governor

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने अपने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने अपने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान, प्रवक्ता उमेश तिवारी और आईटी सेल अध्यक्ष अभिषेक राय भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद प्रधान ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान राज्य के विकास और रोजगार के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

प्रधान ने राज्यपाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि संतोष गंगवार एक अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने 8 बार लोकसभा चुनाव जीता है और कई बार केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं। उनके अनुभव से झारखंड राज्य को फायदा होगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!