Edited By Khushi, Updated: 07 Feb, 2025 12:38 PM
Maiya Samman Yojana: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सरोज कुमारी ने मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को लेकर राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
Maiya Samman Yojana: हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) द्वारा शुरु की गई मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) में लगातार कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इस बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सरोज कुमारी ने मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को लेकर राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
"हेमंत सोरेन को महिलाओं से मांगनी चाहिए माफी"
सरोज कुमारी ने हेमंत सोरेन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपने बजट में 6200 करोड़ रुपये इस योजना के लिए निर्धारित किए थे, लेकिन अब तक जनवरी माह में महिलाओं को कोई सम्मान राशि नहीं दी गई। यह वादा खिलाफी का मामला है और राज्य सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
"अगर जल्द ही तस्करी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो..."
सरोज कुमारी ने कहा कि जहां देखिए खुलेआम कोयला, बालू, गिट्टी की चोरी हो रही है। प्रशासन इस मुद्दे पर मौन है। इस मामले में बोकारो के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही तस्करी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी और जनता के साथ मिलकर इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।